पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने पाया आग पर काबू , बड़ा हादसा टला

डी के सैनी 

जयपुर  (दैनिक नवयत्न ) । माणक चौक थाना इलाके में सब इंस्पेक्टर हरिओम की सूझबुझ से शहर से बड़ा हादसा होने से टल गया। समय रहते काबिल पुलिसकर्मी ने लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया।

गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर में थाना इलाके में स्थित चौड़ा रास्ता राधा दामोदर मंदिर के नीचे पार्किंग में खड़ी गाड़ी में अचानक से  आग लग गई। घटना स्थल से मजह 10 मीटर दूर अपनी ड्यूटी कर सब इंस्पेक्टर हरिओम ने तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और कुछ राहगीरों और दुकानदारों से मदद मांगी। लेकिन कार के बोनट से धुंआ निकलता देख सब पीछे हट गए। लेकिन सब इंस्पेक्टर हरिओम ने बहादूरी का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के साथ दुकानों पर रखे पानी के कैम्परों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया और तुरंत मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पर मौके पर पहुची दमकल ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।

सूझबुझ से टला बड़ा हादसा

बताया जा रहा है कि पार्किंग में खड़ी जिस कार में आग लगी उसके आस पास और भी कई चौपहिया वाहन खड़े हुए थे और कुछ वाहनों में गैस कीट थे। समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिसकर्मी हरिओम ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

You might also like