पंडित गणेशनारायण बावलिया बाबा नाम से बनेगी फिल्म, नए चमत्कारों का होगा चित्रण

निसं
बुगाला (नवयत्न)। राजस्थानी व हिंदी फिल्म बावलियो पंडित के दो पार्ट की सफलता के बाद अब पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा नाम से नई फिल्म जल्द ही दर्शकों के सामने आएगी। फिल्म में बाबा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता एवं निर्देशक क्षितिज कुमार ने बुधवार रात बाबा की हवेली म्यूजियम में दर्शन के दौरान इसकी घोषणा की। इन्होंने बताया कि इस फिल्म में बाबा से जुड़े नए चमत्कारों को कहानी का हिस्सा बनाया जाएगा। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर बने बाबा के मंदिरों का भी फिल्म में चित्रण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिल्म को पहले दोनों पार्ट की तरह मनोरंजक और रोचक बनाने का प्रयास रहेगा। इस अवसर पर इनकी हाल ही में बनी हास्य एवं मनोरंजन से भरपूर फिल्म थांको ब्याव होगो के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इससे पहले नंदकिशोर स्वामी, विजयपाल सिंह शेखावत व सुरेश पारीक ने प्रतीक चिह्न भेंट कर क्षितिज कुमार का सम्मान किया। कार्यक्रम में रघुनंदन सोनी, राहुल कुमावत, कुशल शेखावत, मनीष पारीक, रवि शर्मा, राहुल पारीक, रूपेंद्र शेखावत, रेखा सोनी, अभिलेखा, आभा, यश, अवनी और धनवी सहित अन्य मौजूद रहे।

You might also like