गौ माता घोषित हो राष्ट्रीय माता के लिए हरिद्वार से कावड़ लेकर आ रहा शिव भक्त
नंदलाल गौड़
लोसल (नवयत्न)। लोसल खूड के नजदीक एक छोटा गांव झूण का बास के एक गौ माता भक्त युवक ने गौ माता के प्रति आस्था की मिसाल पेश की है । राकेश कुमार गोस्वामी ने हरिद्वार से कावड़ लेकर सात सौ किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा कर सोमवार को अपने पैतृक गांव में भगवान भोलेनाथ के उनकी मनोकामना पूरी के लिए जल चढ़ाएंगे। गौ माता राष्ट्रीय माता घोषित के लिए यह शिव भक्त शिव का द्वार हरिद्वार से कावड़ लेने गया था। पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से कावड़ लेकर पैदल वापस आ रहा शिव भक्त रविवार को लोसल खूड के नजदीक अपने पेतृक गांव झूण का बास पहुंचेंगा। हरि एवं शिव का द्वार हरिद्वार से यह शिव भक्त राकेश कुमार गोस्वामी 3 अगस्त को कावड़ लेकर रवाना हुआ था और शनिवार रात को लोसल पहुंचने की जानकारी मिल रही हैं। बस स्टैंड पर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा । करीब सात सौ किलोमीटर की पैदल यात्रा कर लोसल बस स्टैंड पर स्थित बालाजी का मंदिर में रूकेगा और सुबह अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो जाएगा । गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित के लिए यह शिव भोलेनाथ का भक्त झूण का बास में सोमवार को बाबा भूतनाथ पर जलाभिषेक कर अभिषेक करेगा।