पांचीलाल टोकसिया की स्मृति में रक्तदान शिविर, 74 यूनिट रक्त संग्रह

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजलदेसर में स्वर्गीय पांचीलाल टोकसिया की पुण्य स्मृति में रविवार को सैन भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ चूरू के डॉ. घनश्याम सैनी, बच्छराज, लालचंद मारू, भागीराम टोकसिया, मानाराम, सीताराम मारू, भजनलाल मारू, अभिषेक सोनी, राकेश दाधीच, करुण पारीक, एवं एडवोकेट रोहित मारू के कर-कमलों से किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें 96 लोगों ने पंजीकरण करवाया और 74 यूनिट रक्त भरतीया हॉस्पिटल, चूरू की ब्लड बैंक द्वारा संग्रहित किया गया। आयोजन सैन समाज के तत्वावधान में हुआ, जबकि रक्तवीर कॉल सेंटर, राजलदेसर ने सहयोग प्रदान किया। रक्तदान को लेकर समाज में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे जरूरतमंदों को नया जीवन मिल सकता है। शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व पानी की बोतल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विष्णु टोकसिया, नोरतमल नाई, नंदू सैनी सहित सैन समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

You might also like