खेत में बेहोशी हालत में मिला युवक युवती, दोनों को गंभीर हालत में किया सीकर रेफर
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । तहसील के हुडास गांव में एक प्रेमी जोड़ा खेत में बेहोशी की हालत में मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। जानकारी के अनुसार संदीप सिंह निवासी नांगली एक नाबालिग युवती के साथ घर से भागकर हुडास गांव के एक खेत में पहुंचे, जहां दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उन दोनों की।हालत गंभीर हो गई।। शनिवार सुबह खेत मालिक शेर मोहम्मद और महावीर सिंह ने दोनों को बेहोश अवस्था में देखा तो उन्होंने तुरंत स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि कालूसिंह राठौड़ को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही निम्बी जोधा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को सीकर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों कल से ही अपने घर से फरार है।