एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)19 मई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री धीरज बोचीवाल के नेतृत्व में कुलपति महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के नाम उपखंड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया गया है। धीरज बोचीवाल ने बताया कि जून में प्रस्तावित विश्वविद्यालय परीक्षाओं के संबंध में कोरोना और आने वाली अन्य समस्याओं से अवगत करवाकर जून में आयोजित परीक्षा को स्थगित करने की मांग ज्ञापन में की गई है। ज्ञापन सौंपते वक्त धीरज बोचीवाल, हिमांशु स्वामी, आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे।

You might also like