स्मैक बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
निसं
जयपुर (नवयत्न) । सेज थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्मैक बेचने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 0.56 ग्राम स्मैक और बिक्री से प्राप्त 15,790 रुपए बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार एएनटीएफ मुख्यालय से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिकेंद्र कुमार सांसी (22) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सेज में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कार्रवाई डीसीपी जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण की निगरानी में की गई। एडीसीपी राजेश गुप्ता और एसीपी बगरू दीपक खंडेलवाल के सुपरविजन में थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक उदय सिंह शेखावत के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को दबोचा।
पुलिस ने आरोपी से बरामद स्मैक और नकदी को जब्त कर लिया है। मामले में अनुसंधान जारी है और पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।