नवनियुक्त उपखंड अधिकारी का आदिवासी सेवा संस्थान ने किया सम्मान

 

निसं

मंडावा (नवयत्न)। आदिवासी सेवा संस्थान की स्थानीय शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवस्थानांतरित उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संस्थान की ओर से माला एवं साफा पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

 

कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों में सहयोग का विश्वास व्यक्त किया।

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष परमेश्वरलाल मीणा, वरिष्ठ सदस्य रामकुमार मीणा (भीमसर), ओमप्रकाश मीणा (पाटोदा), सुरेंद्र सिंह मीणा (भोजासर), धर्मवीर मीणा (एडवोकेट, झुंझुनूं), दयानंद मीणा (सीगड़ा), भागीरथमल मीणा (वाहिदपुरा), सुरेंद्र मीणा (चिमनपुरा), रामावतार मीणा (तेतरा), संदीप मीणा (चनाना), संतकुमार मीणा (हंसासर), प्रदीप मीणा (भारू), अमित मीणा (बाजीसर), अनिल मीणा (टोडरवास), रविकांत मीणा (चनाना), प्रदीप मीणा (बाजीसर) तथा एएसआई महेश कुमार मीणा सहित बड़ी संख्या में मीणा समाज के लोग उपस्थित रहे।

You might also like