एडीएम ने ली आरएमआरएस की बैठक
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। स्थानीय राजकीय बगड़िया अस्पताल स्थित पीएमओ कार्यालय में एडीएम संतोष मीणा की अध्यक्षता में राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी, सुजानगढ़ की बैठक का आयोजन किया गया। पीएमओ सुजानगढ़ द्वारा अस्पताल में वित्तीय वर्ष 26- 27 में मरीजों के हित के लिए होने वाले खर्चो का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया। साथ ही अस्पताल में मरीजों को स्वास्थ्य सेवा में विस्तार करने में होने वाले खर्च की स्वीकृति हेतु 14 एजेंडा बिन्दु मीटिंग में रखे। जिसमें विधायक मनोज कुमार मेघवाल, निवर्तमान उपसभापति अमित मारोठिया, सदस्य मनोज पारीक, राजेंद्र गिडिया, नर्सिंग अधीक्षक अन्नाराम गोदारा, स्टोर कीपर प्रकाश पारीक, प्रभारी अनिल कुमार मेघवाल, जगदीश प्रसाद, सहायक प्रोग्रामर हरिकिशन, विश्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे।