काश्तकार के खाता विभाजन में प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) ।  ग्राम पंचायत ढींगसरी और बल्दू में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में राजस्व विभाग ने शिविर में राजस्व संबंधी कार्य करते हुये दस सहमति से खाता विभाजन कर काश्तकारों को राहत प्रदान की। काश्तकारों ने शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ और सहायक शिविर प्रभारी तहसीलदार अनिरूद्ध देव पाण्डेय के समक्ष सहमति से खाता विभाजन करने का निवेदन किया। शिविर प्रभारी ने भू अभिलेख निरीक्षक उम्मेदाराम भाटी, जगदीश प्रसाद व हल्का पटवारी कृपा शर्मा, रामावतार स्वामी को विभाजन प्रस्ताव तैयार करने हेतु निर्देशित किया। भू अभिलेख निरीक्षक व हल्का पटवारी ने विभाजन प्रस्ताव तैयार कर नायब तहसीलदार निम्बीजोधा ने राजेन्द्र पारीक व नायब तहसीलदार लाडनूं प्रहलाद राय पारीक के समक्ष पेश किये। नायब तहसीलदारों ने अविलंब विभाजन प्रस्ताव स्वीकृत कर काश्तकारों को राहत प्रदान की।
ढींगसरी में एक खाता विभाजन में काश्तकार धापली पत्नी भंवराराम के पुत्र श्रवणराम ने शिविर प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर स्वयं की माता बुजुर्ग होेने के कारण चलने फिरने में असमर्थ है इसलिए घर पर जाकर विभाजन प्रस्ताव तैयार करने की मांग रखी। शिविर प्रभारी ने भू अभिलेख निरीक्षक व हल्का पटवारी कृपा शर्मा को घर पर जाकर विभाजन प्रस्ताव तैयार करने हेतु निर्देशित किया। भू अभिलेख निरीक्षक व हल्का पटवारी ने काश्तकार के घर पर जाकर विभाजन प्रस्ताव तैयार कर नायब तहसीलदार निम्बीजोधा के समक्ष पेश कर विभाजन प्रस्ताव अविलंब स्वीकृत करवाया। साथ ही ग्राम पंचायत बल्दू में 22 खसरों में प्रचलित रास्तों का राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने के प्रस्ताव तैयार किये। सभी काश्तकार प्रशासन की इस संवेदनशीलता पर खुश हुए तथा राजस्व प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

You might also like