मंत्रालयिक महासंघ की बैठक संपन्न

सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न )। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ की बैठक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रतापराम डाइट सीकर ने की। बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, जिला/ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

महासंघ जिलाध्यक्ष भुवनेश शर्मा ने बताया कि महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी के निर्देश पर पंचायतराज विभाग के चल रहे आंदोलन के समर्थन में बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा, महासंघ के प्रत्येक विभागों की बकाया सदस्यता अभियान, निदेशालय गठन पर सरकार के रुख पर चर्चा करते हुए आगामी रणनीति पर चर्चा हुई।

महासंघ के खंडेला ब्लॉक अध्यक्ष हरिगोपाल टांक ने बताया कि सेवानिवृत्ति पर होने वाले भुगतान एवं समर्पित अवकाश भुगतान समय पर नहीं होने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। महासंघ के ऊर्जा विभाग के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र महरिया ने विद्युत विभाग की समस्याओं पर चर्चा करते हुए पक्ष रखा। पंचायत राज विभाग के पदाधिकारी गजानंद शर्मा ने विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों को आगामी पंचायतराज के आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

You might also like