आठ मौतों के बाद प्रशासन हरकत में, अग्निकांड के बाद बड़ा एक्शन: थानाधिकारी सहित नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित
डी. के. सैनी
जयपुर (नवयत्न)। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने खो नागोरियान क्षेत्र में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुई अग्निकांड की घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच में लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाए गए थानाधिकारी सहित नौ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।