प्रशासक को शांतिभंग के आरोप में किया गिरफ्तार
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। कसुम्बी ग्राम पंचायत प्रशासक गिरधारी लाल पुत्र मुलाराम जाट को मंगलवार को लाडनूं पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पंचायत समिति में विकास अधिकारी कुमुद सोलंकी के कार्यालय में शराब के नशे में आकर अभद्र व्यवहार कर गाली गलोच की। सोलंकी की सूचना के बाद लाडनूं थानाधिकारी शिंभु दयाल मीणा, आसूचना अधिकारी मोहम्मद शकील मौके पर पहुंचे और उसको पीछे के साइड बने कक्ष से पकड़ कर थाने लाए। थानाधिकारी मीणा ने बताया कि विकास अधिकारी ने इसकी सुचना दी थी।
मौके पर पहुंचकर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रशासक कसुंबी का ग्राम पंचायत का लंबे समय से लेबर पेमेंट अटका हुआ था जिसका भुगतान करने के लिए वह बार बार पंचायत समिति के चक्कर काटा रहा था। इधर इस मामले में विकास अधिकारी सोलंकी ने बताया कि गिरधारी लाल ने कार्यालय में आकर अशोभनीय गाली गलोज की व अभद्र व्यवहार किया। वह दो बार कार्यालय में आया ओर हुड़दंग मचाया जिसकी रिपोर्ट लाडनूं पुलिस को दी गई है।