अग्रवाल पैंथर्स की शानदार जीत, फाइनल मुकाबला शनिवार को

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । अग्रवाल प्रीमियर लीग (एपीएल) 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला रोमांच और शानदार क्रिकेट प्रदर्शन से भरपूर रहा। प्रवक्ता आयुष बजाज ने बताया कि अग्रवाल पैंथर्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अग्रवाल सुपरकिंग्स को 25 रनों से शानदार मात देकर प्रतियोगिता के दूसरे फाइनलिस्ट बनने का गौरव हासिल किया। मुकाबले के दौरान कई रोमांचक उतार चढ़ाव देखने को मिले। मैदान पर दर्शकों की भारी संख्या मौजूद रही और हर पल के साथ उनका उत्साह बढ़ता नजर आया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मुकाबले को आखिर तक रोमांचक बनाए रखा। रामू न्यारिया ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। इस शानदार जीत के साथ अग्रवाल पैंथर्स ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बताया गया है कि फाइनल मुकाबला शनिवार 12 सितम्बर को अग्रवाल पैंथर्स बनाम अग्रवाल रॉयल्स के बीच शाम 3:30 पर कयाल काउंटी मैदान श्रीमाधोपुर पर खेला जाएगा।

You might also like