इटली भेजने के नाम पर एजेंट ने हड़पे लाखों रुपए

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। तहसील के दुजार गांव में इटली भेजने के नाम पर लाखों रुपए हड़पने और मांग करने पर पीडित के साथ धक्का मुक्की करने का मामला सामने आया है। पीडिता कंचन देवी पत्नी भागीरथ पंवार निवासी दुजार ने न्यायालय में पेश होकर जरिए इस्तगासा बताया कि राहुल उर्फ राधेश्याम पुत्र मदनलाल टाक, मदनलाल टाक पुत्र जगन्नाथ टाक, लिछमा देवी पत्नी मदनलाल टाक, कुंज बिहारी टाक, प्रिती पत्नी राहुल निवासी दुजार एवं धनेश माली निवासी मंगलपुरा, मोहित पुत्र मन्नालाल टाक, रूपाराम पुत्र मुन्नालाल टाक ने वर्ष 2022 में मेरे पुत्र शिवभगवान पंवार को व्हास्ट्अप कॉल आया और बताया कि इटली में हमारा ऑफिस है जिसमें मैं खुद ऐजेन्ट हूं और यहां विदेश में जॉब आसानी से दिलवा सकता हूं।

आप विदेश इटली आ जाओं मैं आपको जॉब लगवा दूंगा। जिसके बदले आपको पहले करीब चौदह लाख रूपये देने होगें। आरोपी राधेश्याम ने शिवभगवान को काम का आश्वासन देकर अपने साथ विदेश इटली ले गया। फिर विदेश में कागज बनवाने के नाम पर लगातार अलग अलग बैंक खातों में धोखाधडी पूर्वक अपने खाते में रुपए डलवाता रहा। रुपए देने के बाद भी आरोपी और उसके पिता ने पीडिता के पुत्र को किसी तरह का कोई काम इटली में नहीं दिलवाया है। अब पीडित इटली में दर दर की ठोकरें खाकर भूखा मरने को मजबुर है जिसको खाने पीने के सामान का खर्चा भी नहीं हैं।

रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने मुझ परिवादीया के साथ व मेरे पुत्र के साथ विश्वासघात व धोखा करते हुए झूठा आश्वासन देते हुए ग्यारह लाख रूपये हडप कर लिए अब आरोपी से लगातार कॉल के जरीये सम्पर्क करने पर जबाव नहीं देता है । जब पैसे मांगने के लिए आरोपी के घर गए तो आरोपी ने परिवादीया के साथ धक्का मुक्की की और एक भी रूपया वापस नहीं लौटाने की धमकी दी । इस मामले में न्यायालय ने अनुसंधान करने के लिए पुलिस थाना लाडनूं को आदेश जारी किया है।

You might also like