अखिल भारतीय किसान सभा का हल्ला-बोल, चार सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों ने गुरुवार को तहसील कार्यालय के आगे चार सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया एवं नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। किसान सभा के राज्य कमेटी नेता निर्मल कुमार, जिला सचिव उमराव सहारण, तहसील सचिव विक्रम, रामस्वरूप सहारण, चिमनाराम पांडर, निशांत स्वामी, पूर्णाराम सरावग, मुरलीधर पटीर और मनीराम गोदारा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों की मांगें नहीं मानी गई तो बड़ा जनांदोलन किया जाएगा। किसानों ने जिले को आपदा राहत में शामिल कर किसानों को उचित मुआवजा देने, गलत हुई क्रॉप कटिंग को रद्द कर दोबारा क्रॉप कटिंग करवाई जाए, निकट पटवार हल्के का पैमाना माना जाए और इसकी निष्पक्ष जांच की करवाने, खरीफ 2021 और रबी 2024-25 का बकाया फसल बीमा क्लेम अतिशीघ्र किसानों के खातों में डालने, माइनरों पर कटान और रास्तों पर रेम्प बनाकर बकाया कार्य पूरे किए करने आदि की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान राजू सहारण, बाबूलाल दर्जी, सहीराम, श्योकरण भांभू, प्रताप सिंह, गोकुल घोड़ेला, रूपाराम, दीपचंद मास्टर, महेंद्र झाझड़िया, अमरचंद पेशिया, दुलीचंद, सोना देवी, कमला देवी सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे।