पौधारोपण कर अमीन पठान का मनाया जन्म दिवस
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केसीसी के हाथी पार्क के पास पौधारोपण कर अमीन पठान का जन्म दिन मनाया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव और कोटपुतली बहरोड़ जिला प्रभारी शीशराम गुर्जर ने बताया कि सात मई गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान का जन्म दिवस है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पठान के जन्म दिवस को लेकर तीन दिवसीय केसीसी टाउनशीप में सौ पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इसी के तहत बुधवार को हाथी पार्क के पास पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर धर्मवीर गुर्जर, अमन सैनी, इंजी. नरेंद्र सिंह, अजय चनेजा, मोनू, धमेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, हरीश, रामनरेश आदि कार्यकर्ताओं ने पौधा रोपण कर सार संभाल की जिम्मेदारी ली।