आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। बड़ी संख्या में पंचायत समिति पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और विकसित भारत सामाजिक सुरक्षा लाभार्थी चिन्हीकरण सर्वे का कार्य करने से मना कर दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और उसके बाद उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा को ज्ञापन सौंपकर बताया कि हमारे विभाग के अधिकारी मौखिक आदेश देकर हम पर ये सर्वे कार्य करने के लिए दबाव बना रहे हैं, जबकि हम लोगों के पास पहले से ही काफी ज्यादा काम है। और तो और हमें फोर जी फोन दे रखे हैं, जिसके कारण हमारा कार्य काफी देरी से सम्पन्न होता है। ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विकसित भारत के तहत सर्वे कार्य नहीं कर पायेंगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुशीला पुरोहित, सुमन जाट, कैलाश पंवार, विमला स्वामी, विजेता स्वामी, बिपुबाला, संतोष देवी शर्मा, रूचि शर्मा, मोनिका मिश्रा, सुनीता, ओमी देवी, कमला, द्रोपदी, अमीता, किरण, मनसुखी, मोनिका, भाग्य लक्ष्मी, वीणा देवी, कमला दर्जी, सम्पत देवी, टीमू वर्मा, प्रेम शर्मा, सरस्वती, मंजू, नोरा, पदमा शर्मा सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।