स्टार एकेडमी में विद्यार्थियों ने बांधी प्रेम और सुरक्षा की राखियां

सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। स्टार एकेडमी स्कूल में रक्षाबंधन पर्व उत्साह, उमंग और भारतीय संस्कृति की झलक के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन के पदाधिकारियों एवं अध्यापकों को राखियां बांधकर सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। वहीं स्कूल की बाल वाहिनी के चालकों की कलाई पर राखी बांधकर छात्राओं ने विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन के लिए उनके प्रति आभार जताया। छात्राओं ने छात्रों को भी राखियां बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन के महत्व पर भाषण, कविताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपरा और भाई-बहन के रिश्ते की भावनाओं को प्रस्तुत किया। विद्यालय में राखी मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक हस्तनिर्मित राखियां तैयार कीं। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण लिटिल स्टार्स द्वारा विभिन्न प्रकार की हैंडमेड राखियां रहीं। इन राखियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने उनकी सुरक्षा और देखभाल करने वाले लोगों के प्रति धन्यवाद एवं सम्मान की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर एकेडमिक एडमिनिस्ट्रेटर विकास भालोठिया, कैप्टन मूलसिंह झाझडिय़ा, संजय जांगिड़, हरिशचंद्र कालोइया, करम सिंह, श्वेता शर्मा, मुकेश तानेनिया, प्रतिभा शर्मा, अमित जांगिड़, मुनेश झाझडिय़ा, राजेन्द्र जाखड़, सोहन सिंह, मदन सिंह चारण, विजेन्द्र सिंह, निर्भय सिंह, शिवकुमार पालीवाल, विक्रम सिंह, कविता पूनिया, महेंद्र सिहाग, संजय गरवा, पिंकी जांगिड़, कैफ, महेंद्र बेनीवाल, सैनीगल, दीपिका कुमारी, महिमा शर्मा, अनिता कुमारी, सीमा कंवर, सुमन कुमारी, पवन कुमार, कृष्णा धाकड़, मनीषा बलौदा, नीतू जानू, सविता सैनी, मोनिका जांगिड़, नेहा अग्रवाल, किरण, मोहित योगी, आदिल, सूरज, रेणु यादव, पुष्पा कंवर, रिशु, पिंकी पुरोहित, भारती, कोमल एवं प्रहलाद सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करने का संदेश
संस्थान की एकेडमिक डायरेक्टर मोनिका निर्वाण ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि यह विश्वास, सुरक्षा, जिम्मेदारी और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का सम्मान करते हुए इनके मूल्यों को अपने को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और रक्षाबंधन के संदेश को आत्मसात किया।

You might also like