राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उपशाखा का वार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन संपन्न
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । रा.उ.मा.विद्यालय तारानगर के सभागार में राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उपशाखा तारानगर का वार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन संपन्न हुआ।चुनाव अधिकारी जीताराम जांदू के निर्देशन एवं प्रांतीय सयुंक्त मंत्री शुभकरण नैण के पर्यवेक्षण में संपन्न हुए चुनाव में सर्वसम्मति से बनवारीलाल फगेड़िया अध्यक्ष एवं इंद्राज स्वामी मंत्री निर्वाचित हुए । इनके अलावा ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी में जयप्रकाश स्वामी संरक्षक, अशोक कुमार यादव सभाध्यक्ष, जयसिंह कस्वां, कैलाश स्वामी उप सभाध्यक्ष, उम्मेद अली, प्रहलाद सहू, शीशपाल प्रजापत उपाध्यक्ष, मंगलचंद महला कार्यकारी अध्यक्ष, मदनलाल सहारण कार्यकारी मंत्री, महेंद्र आचार्य कोषाध्यक्ष, मांगीलाल गौड़ संगठन मंत्री, देवीलाल कस्वां प्रचार मंत्री, अनिता शेखू , रामेती महिला मंत्री, भगवानाराम सहारण संस्कृत प्रतिनिधि, रामनारायण शारीरिक शिक्षा प्रतिनिधि, ओमप्रकाश गोस्वामी प्रबोधक प्रतिनिधि, चन्दनमल घोटड पंचायत शिक्षक प्रतिनिधि, दलीप लिलड माध्यमिक शिक्षा प्रतिनिधि, धर्मपाल, मुकेश जांगिड़, रामसिंह पूनियां, हुकमाराम सहारण, चेतनराम प्रजापत को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। निर्वाचन से पूर्व हुए वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में कार्यकारी मंत्री मदन सहारण ने संगठन की वर्षभर की सांगठनिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं कोषाध्यक महेंद्र आचार्य ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन लिखमाराम ने किया । इस अवसर पर गोपीराम कस्वां, भागीरथ सहारण, रतनगढ़ उपशाखा अध्यक्ष भोजराज शर्मा, विनोद कस्वां, विजय पूनियां सहित संगठन के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।