बरासिया महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

निसं
सूरजगढ़ (नवयत्न) । कस्बे के आरकेजेके बरासिया पीजी महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय संयुक्त सचिव जया पाठक, विशिष्ट अतिथि डॉ. जोगेन्द्र सिंह (बी. एड प्रभारी), करतार सिंह व अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा ने महाविद्यालंय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अन्तर महाविद्यालय जुडो प्रतियोगिता में सलोनी पुत्री उम्मेद सिंह, हिमांशी पुत्री शिव कुमार के गोल्ड मेडल जीतने, दीपक कौशिक के सी.ए. बनने, विशाखा खेतान, अनिता कानोडिया, प्रियांशु, पलक के सी.ए. फाउण्डेशन परीक्षा में चयन होने, कनक गोयल, इशिका गुप्ता, प्रिया कुमारी, राधिका, आयुशी, वर्षा, नवदीप, दिवाकर, तनिषा, खुशबु शर्मा का सी.एस. फाउण्डेशन परीक्षा में चयन होने, अतिन जांगिड़ सी.एस.आई.आर., नेट, गेट, अनिता कौशिक सी.एस.आई.आर. नेट, जे.आर.एफ. परीक्षा पास करने, कोमल कस्वा के 78वी. आर्मी डे परेड, जयपुर में चयन होने, कालीबाई भील स्कूटी योजना में स्कूटी मिलने, युवा महोत्सव में जिला व सम्भाग स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने, स्काउट एण्ड गाईड में रोवर रेजर द्वारा राज्य पुरस्कार प्राप्त करने, महाविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सच्ची लगन और निष्ठा के साथ आगे बढ़ने वालों को सफलता निश्चित रुप से मिलती है। मोनिका, एकता, हंसिका एण्ड ग्रुप, यशोदा एण्ड ग्रुप, मुष्कान एण्ड ग्रुप, मुस्कान सैनी, विपुल शर्मा, गुंजन सोनी आदि विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मधुलता सैनी, पूनम शर्मा ने किया व भरत कुमार शर्मा ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

You might also like