क्षेत्र हुआ जलमग्न – पेड़ हुए धराशाही, उड़ी सोर उर्जा प्लेट
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न)। क्षेत्र में गुरुवार को हुई प्री मानसून की भारी बारिश की वजह लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुरुवार की दोपहर सूंटे के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ, जो लगभग 50 मिनट तक चला। उसके बाद रूक-रूककर बारिश का दौर गुरुवार की शाम तक जारी रहा। शहर में 50 मिनट में दो इंच बारिश दर्ज की गई। सूंटे के साथ आई बारिश की वजह से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गए तथा कई स्थानों पर बिजली के पोल धराशाही हो गए। शहर व आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के चलते रतनगढ़ शहर का स्टेशन सड़क मार्ग, बस स्टैंड, उत्तरी बाजर, मोरी बाजार, उपखंड मुख्यालय के आगे, पोस्ट ऑफिस सड़क मार्ग, हुडेरा सड़क मार्ग, चूरू व सरदारशहर बाईपास सड़क मार्ग पर पानी एकत्रित हो गया। सराफ कुए के पास अंबेडकर नगर में चार से पांच फूट तक, उत्तरी बाजार में चार फूट तक एवं चूरू रोड पर दो से ढाई फूट तक पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उत्तरी बाजार में लगभग 20 दुकानों में बारिश का पानी घुस गया तथा इस बाजार में खड़ी कारें भी आधी पानी में डूब गई। व्यापारी दुकान में रखे सामान को पानी से बचाने की मशक्कत में जुटे रहे। वार्ड संख्या तीन, 28, 42 में लगभग आधा दर्जन स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए। वहीं कई क्षेत्रों में बिजली के पोल भी धराशाही हो गए। शहर में ड्रेनेज योजना अंतर्गत बने पांच पंप हाउस लगातार पानी को बूस्ट कर रहे हैं, गुरुवार शाम तक कई क्षेत्रों में एक से डेढ़ फूट तक पानी का स्तर नीचे आया है। उत्तरी बाजार के व्यापारी मनोज खेतान, रामगोपाल चौधरी, गोविंद खेतान ने बताया कि पानी की निकासी काफी धीरे हो रही है। बारिश रूकने के एक घंटे बाद भी मात्र एक फूट पानी नीचे आया है। व्यापारियों ने बताया कि पालिका ने इस बार नालों की सफाई नहीं करवाने की वजह से पानी निकासी धीमी रही है। वहीं पालिका के सफाई निरीक्षक शुभकरण चांवरिया ने बताया कि लगातार पानी निकासी हो रही है और सभी बूस्टरों पर लगे पंपसैट अपनी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं।