गांव में आयोजित हुए ग्राम सेवा शिविर, लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के निमित्त आज ग्राम पंचायत मुख्यालय झोथडा, बांय में तारानगर उपखंड अधिकारी प्रियंका कड़ेला,  भाजपा नेता राकेश जांगिड, भाजपा नेता महावीर पूनियां, नरेश सहारण, सुनील भाकर, तहसीलदार हनुमान मेघवाल, नायब तहसीलदार बजरंग सिंह शेखावात, विकास अधिकरी छगन छींपा, झोथडा सरपंच मोहरसिंह धानक, बांय सरपंच दलीप ख़ान, पूर्व सरपंच लीलाधर बागोरिया सहित ग्रामीण जनों ने सहभागिता की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बांय में उपखण्ड अधिकारी प्रियंका कड़ेला, भाजपा नेता महावीर पूनिया व तहसीलदार हनुमान मेघवाल ने खाता विभाजन, आबादी भूमि पट्टा एवं भू-नामांतरण पत्र आदि लाभार्थियों को वितरित किए।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। साथ ही शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान और आमजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा ना सुनिश्चित करें। विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
You might also like