अर्जुन लाल बने विडीओ संघ के अध्यक्ष

अबूबकर बल्खी
लाडनूं ( नवयत्न) । राजस्थान विडीओ संघ निर्वाचन अधिकारी राकेश मिर्धा के नेतृत्व में बुधवार को ग्राम पंचायत आसोटा में ग्राम विकास अधिकारी संघ जयपुर की उप शाखा लाडनूं की कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी अर्जुन लाल जाट को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। राजकुमार अरोड़ा उपाध्यक्ष, प्रहलाद ठोलिया मंत्री, किशोरीलाल सैनी संयुक्त मंत्री, अभिषेक बहरिया मीडिया प्रभारी, सुधारानी महिला प्रतिनिधि, धर्मवीर सिंह को जिला प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया वहीं रामावतार गोठवाल, रतनसिंह भाकर, राजेंद्र अग्रवाल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। ग्राम विकास अधिकारियों की कार्यकारिणी निर्वाचन पर पंचायत समिति लाडनूं में सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का साफा व माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर रामाकिशन भाकर, उजीर सिंह, रामनिवास आदि मौजूद रहे।

You might also like