पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरीतिमा संवर्धन का संकल्प

नवरतन प्रजापत
रतनगढ़ (नवयत्न) । अणुव्रत समिति के तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस स्थानीय नवोदयन किड्स स्कूल में मनाया गया। स्कूल निदेशक रामचंद्र पारीक ने बताया कि मां शारदे की पूजा से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने मनभावन प्रस्तुतियों से पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई व हरीतिमा संवर्धन का संकल्प लिया । अणुव्रत समिति के अध्यक्ष कुलदीप व्यास के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष मोतीलाल तातेड़ एवं विशिष्ट अतिथि अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष अरुण रामगढ़िया व सह मंत्री नरेंद्र सांकृत्य मंचस्थ थे । पृथ्वी दिवस की उपादेयता अपने स्वरचित गीत से समझाते हुए कुलदीप व्यास ने कहा कि पृथ्वी सुरक्षित रहने पर ही जीवन सुरक्षित रह पाएगा अतः इस पर ध्यान देना पृथ्वी पर रहने वाले प्रत्येक प्राणी की जिम्मेदारी है । मोतीलाल तातेड़ ने जहां पानी व बिजली के अपव्यय को रोकने की सलाह दी वहीं अरुण रामगढ़िया ने प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। नरेंद्र सांकृत्य ने “तीन आर ” का ध्यान रखने से होने वाले लाभ बताए । इस अवसर पर विक्रम सिंह , लक्ष्य पारीक , ऋषभ , खुशी राठौड़ , कनक प्रजापत , तनु बेनीवाल , दीपिका , पलक , पायल , जीविका , आयुष जाखड़ , खुशवीर सिंह आदि विद्यार्थियों ने पर्यावरण सुरक्षा संबंधी चार्ट्स बनाए तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया । संस्था निदेशक रामचंद्र पारीक ने पर्यावरण सुरक्षा हेतु संस्था स्तर पर संचालित गतिविधियों के बारे में बताया । कार्यक्रम में सरला शर्मा , यामिनी वर्मा , पूजा प्रजापत , कोमल मीणा तथा अभिभावकगण उपस्थित थे।

You might also like