भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के तहत भक्तमाल कथा जारी और दीपदान कार्यक्रम आयोजित

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) ।  नगर आराध्या मंदिर श्री गोपीनाथ जी श्रीमाधोपुर में चल रहे श्री रथ यात्रा महा महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को प्रातः काल भगवान श्री जगन्नाथ को मंगला आरती पश्चात अष्टयाम सेवा प्रदान की गई। प्रातः काल श्रृंगार आरती में जगत पिता कलयुग के देव श्री कृष्ण स्वरूप जगन्नाथ को गुलाब डोल लीला का मनोरथ देकर गुलाबी रंग की सुंदर झांकी दर्शन कराए गए। बालभोग प्रसाद के बाद में भगवान के सभी भक्तों ने श्री जगन्नाथ का प्रिय महाप्रसाद कर्मा बाई का खिचड़ा, चावल, खीर और पकवानों भोग धरा कर वितरण किया गया ,जिसमे भक्तों की लंबी कतार लंबे समय तक प्रसाद प्राप्त करती रही। मंदिर महंत डॉक्टर मनोहर शरण दास जी ने बताया कि दोपहर में श्री जगन्नाथ महाप्रभु को छप्पन भोग का भोग लगाया गया। दोपहर 2 बजे से वृंदावन से पधारे संत श्री बृज बिहारी दास जी द्वारा भक्तमाल कथा अंतर्गत श्री रामानंदाचार्य के शिष्य महा भागवत श्री पीपा जी की कल की शेष कथा का रसपान भक्तों को कराया। व्यास पीठ से श्री बृज बिहारी दास ने मनुष्य शरीर को प्राप्त कर यदि भगवान से मिलने का प्रयास नहीं किया तो जीवन व्यर्थ है। पीपा जी के गागरोन किले में श्री रामानंदाचार्य जी के आगमन और दीक्षा देने का प्रसंग सुनाया। भक्तों की कथा सुनने और सुनाने से आत्मा की शुद्धि होने का उल्लेख किया। संत पीपाजी ने शेर को भी अपनी भक्ति से प्रभावित किया। भक्त पीपा जी ने जगमगल के अनेक सेवा कार्य किए। भगवान के नाम का प्रचार किया। सायंकाल भगवान की कथा विसर्जन पश्चात् श्री जगन्नाथ महाप्रभु को जगन्नाथ चालीसा, श्री जगन्नाथ अष्टक एवं जगन्नाथ सहस्रनाम का सामूहिक पाठ कर समस्त भक्तों ने अपनी हाजिरी प्रदान कराई। शाम को सभी भक्तों ने भगवान श्री जगन्नाथ जी को 101 दीपक जलाकर दीपदान किया। मंदिर में 24 जुलाई के रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी के लिए रथों की परिमार्जन सेवा तथा अन्य आवश्यक कार्य किये जा रहे हैं। बीबीरथ यात्रा मार्ग को भी यात्रा हेतु तैयार किया जा रहा है। डॉ मनोहर शरण जी ने बताया कि समस्त नागरिकों,सामाजिक संगठनों, व्यापार संघों, धार्मिक संगठनो व भागवत भक्तों की एक आवश्यक बैठक रविवार को मंदिर श्री गोपीनाथ जी में शाम 7 बजे रखी गई जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। डॉ मनोहर शरण ने सभी लोगों से आग्रह किया की बैठक में आधिकारिक संख्या में पहुंचे।

You might also like