राजस्थान ग्रेपलिंग रेसलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पदक
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । राजस्थान ग्रेपलिंग कुश्ती संघ के तत्वाधान में जेएसी स्कूल जोबनेर में आयोजित राजस्थान सब जूनियर, जूनियर सीनियर ग्रेपलिंग रेसलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में सीकर जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सीकर जिला ग्रेपलिंग रेसलिंग कुश्ती संघ के महासचिव डॉ. आशुतोष कुमावत ने बताया कि दो दिवसीय राजस्थान स्टेट चैंपियनशिप में सीकर जिले के खिलाड़ी ने जिले का नेतृत्व करते हुए अंडर 11 वर्ग में कृष्णा , ऋषभ ,प्रिंस ,धनंजय, लवीश, रुपेश, प्रांजल ,काव्या,, ऐंजल, ने दो दो स्वर्ण पदक व प्रियांशु, पल्लवी एक स्वर्ण एक कांस्य ,भूमिका व मनप्रीत एक रजत एक कांस्य , व सब जुनियर वर्ग में जसविंदर ,भव्य मीणा ,खुशी गुंजन मोनिका ने दो दो स्वर्ण पदक,व रोहन ,यश, योमित एक एक स्वर्ण पदक व राकेश, खुशवंत ,निहान एक स्वर्ण एक रजत व कुशाल, शिवानी दो दो रजत पदक , आदित्य ,ऋषि एक कांस्य पदक व कैडेट वर्ग में कृष्णा, शिवांग, धीरज ,कुनाल, दो दो स्वर्ण पदक, कल्पेश एक स्वर्ण एक रजत पदक, टीना , ऋषिका, अनुष्का दो दो रजत पदक , विशेष , पीयूष एक एक रजत पदक , चेतन दो कांस्य पदक , प्रिंस, मनजीत एक एक कांस्य पदक व जूनियर वर्ग पूनम ,हंसराज दो दो स्वर्ण पदक, ख़ुशबू एक स्वर्ण एक रजत ,व मयंक, मोहित दो दो रजत पदक , पीयूष, हर्षित एक कांस्य पदक व सीनियर वर्ग में कविता बगड़िया एक स्वर्ण एक रजत पदक ,अजय सिंह कांस्य पदक , प्रवीण यादव रजत पदक ,मनीष कुमार दो रजत पदक जीत कर आदि खिलाड़ियों ने सीकर जिले का मान बढ़ाया जिसमें श्री विनायक इंटरनेशनल स्कूल श्रीमाधोपुर के खिलाड़ियों ने 85 पदक व चैम्पियन स्पोर्ट्स एकेडमी श्रीमाधोपुर के 24 पदक व 8 पदक नीमकाथाना खिलाड़ियों ने प्राप्त कर प्रतियोगिता में 71 गोल्ड 30 सिल्वर 16 ब्रांच कुल 117 पदक के साथ राजस्थान में सीकर जिला ऑल और चैंपियनशिप में प्रथम स्थान रहा डॉ.आशुतोष कुमावत ने बताया कि अब खिलाड़ी चयन प्रक्रिया के आधार पर हरिद्वार में होने वाले राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राजस्थान टीम का नेतृत्व करेंगे खिलाड़ियों को पदक जीत ने पर ग्रेपलिंग कमेटी राजस्थान के अध्यक्ष जयराम सिंगोदिया व महासचिव महेश कुमावत सीकर जिला जुडो संघ के सचिव नारायण कुमावत व श्री विनायक इंटरनेशनल स्कूल श्रीमाधोपुर के डायरेक्टर पिंटू यादव ने शुभकामनाएं प्रेषित की व लाडली संस्थान संचालक अमृता कुमावत, चैम्पियन ग्रुप श्रीमाधोपुर सीकर व्यवस्थापक नारायण कुमावत व चैम्पियन स्पोर्ट्स एकेडमी चैम्पियन डिफेंस अकादमी , चैम्पियन डांस एकेडमी, चैम्पियन स्पोर्ट्स एंड न्यूट्रिशन हाउस, सूरजभान स्पोर्ट्स एकेडमी अखाड़ा फिटनेस जोन श्रीमाधोपुर आदि संस्थाओं ने सम्मानित कर बधाई देकर मुंह मीठा किया।