श्री राजपूत सभा ने दिया तहसील कार्यालय में ज्ञापन
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । श्री राजपूत सभा श्रीमाधोपुर के तत्वाधान में बुधवार को मुख्यमंत्री के लेकर नाम लिखा ज्ञापन तहसीलदार श्रीमाधोपुर को दिया गया जिसमें आगामी पंचायतीराज, नगर-निकाय चुनावों में 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस आरक्षण की मांग सहित अन्य मांगे शामिल थी।श्री राजपूत सभा श्रीमाधोपुर महामंत्री रणजीत सिंह बांकावत नें बताया की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, शासकीय सेवाओं में 103 वे संविधान संशोधन के अंतर्गत ईडब्लूएस वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गईं हैं जिससे इस वर्ग के युवाओं एवं परिवारों को आर्थिक, सामाजिक संबल मिला है परन्तु पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगरीय- निकाययी स्तर पर इस वर्ग को अब तक राजनैतिक प्रतिनिधित्व हेतु आरक्षण का लाभ प्राप्त नहीं हों सका है।आगामी चुनाओं में 10 प्रतिशत ईडब्लूएस आरक्षण की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया हैं। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष ठा. मानदाता सिंह गढ़टकनेत , महामंत्री रणजीत सिंह बांकावत, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह शेखावत सुराणी, मुंडरु ग्राम इकाई अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह, सुराणी ग्राम इकाई अध्यक्ष मदन सिंह, सन्नी बन्ना रेण फार्म सहित अनेकों समाजबंधु उपस्थित हुए।