एयु स्मॉल फाइनेंस बैंक की कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। मांगीलाल बागड़ी राजकीय महाविद्यालय, नोखा में स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एयु स्मॉल फाइनेंस बैंक के सहयोग से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई। महाविद्यालय के कौशल एवं उद्यमिता प्रकोष्ठ की ओर से करियर पिलर के माध्यम से आयोजित यह भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणवीर सिंह के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. दीपा भाटी ने बताया कि बैंकिंग क्षेत्र में युवाओं को करियर बनाने के अवसर प्रदान करने के लिए भर्ती अभियान आयोजित किया गया। इसके तहत बैंक ऑफिस सीएएसए के 8 पदों के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति नोखा में की जाएगी। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रशासन ने एयु स्मॉल फाइनेंस बैंक एवं करियर पिलर का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के रोजगारपरक आयोजन विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव देने के साथ उनके करियर निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में डॉ. ओमप्रकाश मीना, डॉ. सुमित्रा देवल, डॉ. प्रेमाराम, डॉ. आमिर सोहैल, डॉ. जेठाराम पारीक, महेंद्र सिंह एवं श्रवण राम उपस्थित रहे। वहीं बैंक की ओर से प्रतिनिधि आशुतोष शुक्ला और शिवम तिवारी ने चयन प्रक्रिया में सहयोग किया तथा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. दीपा भाटी ने बताया कि कौशल एवं उद्यमिता प्रकोष्ठ की ओर से भविष्य में भी विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिए रोजगार एवं कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।