अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)31 मई। स्थानीय आबकारी पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। आबकारी पुलिस निरीक्षक हाल प्रहराधिकारी ओमप्रकाश गोदारा ने कार्यवाही करते हुए मोहन होटल रिसोर्ट के पास हुंडई कार को रोककर उसमें से 6 पेटी में रखी कुल 288 पव्वे सादा देशी मदिरा, 1 पेटी में से 12 बोतल किंगफिशर स्ट्रोंग बीयर की, दूसरी पेटी में से रॉयल क्लास्कि व्हिस्की के 48 पव्वे बरामद कर रोशन खां निवासी वार्ड न 43 सुजानगढ़ को गिरफ्तार किया है।