अवैध देशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

राजलदेसर, (कुंदन दाधीच) 31 मई। पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है । थानाधिकारी सुरेन्द्र राणा ने बताया कि शनिवार रात को हैडकांस्टेबल राजेन्द्रसिंह, एसडी मुकेश, कांस्टेबल अशोक, कैलाश थाने से गश्त करने के लिए निकले थे । रात करीब एक बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव जोरावरपुरा फांटे के पास एक युवक प्लास्टिक का कट्टा लिए खड़ा है।

सूचना पर उक्त गश्ती टीम करीब दो बजे मौके पर पहुंची तो वहां गांव लाछड़सर निवासी मुकेश सफेद रंग का कट्टा लिए खड़ा था । पुलिस ने उसे इतनी रात को वहां खड़े रहने की वजह पूछते हुए कट्टे की तलाशी ली तो कट्टे में तीन कार्टनों में भरे देशी शराब के 144 पव्वे मिले । पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर ली तथा आरोपी मुकेश को बिना पंजीयन के शराब रखने के आरोप में राजस्थान आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया ।

You might also like