स्नातक पार्ट प्रथम (सेमेस्टर-।) के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश कार्यक्रम जारी
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय तारानगर में स्नातक पार्ट प्रथम (सेमेस्टर-।) (कला वर्ग, वाणिज्य वर्ग, विज्ञान वर्ग-Biology/Maths, BFSI-AEDP) में प्रवेश हेतु ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 1 मई से प्रारम्भ हो गई है।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सत्यवती बुडानियां ने बताया कि प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी स्वयं SSO पोर्टल से या ई-मित्र के द्वारा Higher & Technical Education Website पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। स्नातक नोडल प्रभारी डॉ. शंकर लाल ने बताया कि आयुक्तालय, कॉलेज षिक्षा द्वारा ऑनलाईन प्रवेश कार्यक्रम में निम्नानुसार संशोधन किया गया है जिसमें आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 22 मई, अन्तिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 26 मई, अभ्यर्थियों द्वारा महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन एवं ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अन्तिम तिथि 30 मई, प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 1 जून को होगा। महाविद्यालय में स्नातक पार्ट प्रथम (सेमेस्टर-प्रथम) में शिक्षण कार्य दिनांक 01 जुलाई से प्रारम्भ हो जायेगा। विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिये स्नातक नोडल अधिकारी डॉ. शंकर लाल, सहायक आचार्य भौतिकषास्त्र तथा महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा हेल्पडेस्क से प्राप्त कर सकते हैं।