लोयल गांव में अनोखी हुई शादी

बगैर बैंड बाजे के हुई शादी

खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)7 मई। कहते है रिश्ते ऊपर वाला बनाता है और कितनी भी मुश्किले आ जाएं उन्हें मिलने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसा ही नजारा लोयल गांव में बुधवार को देखने को मिला, लॉकडाउन के चलते एक अनोखी शादी हुई। दुल्हा-दुल्हन ने लॉकडाउन का पालन करते हुए विवाह सादगी और प्रशासन की अनुमति से हुआ। दुल्हा राहुल और दुल्हन अंजली ने चेहरे पर मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए एवं सोशल डिस्टेंश की पालना करते हुए सात फैरे लिए। दुल्हन के पिता जगदीश सैन ने बताया कि लॉकडाउन लगने से पहले ही नवलगढ़ के किशोरीलाल सैन के बेटे राहुल से शादी तय हो गई थी। दुल्हे के पिता किशोरीलाल दूल्हे समेत पांच लोगों की बरात लेकर आये। उन्होंने बताया कि अभी देश पर एक विकट संकट आया हुआ है, जब इस महामारी से देश जीत जाएगा तब भी इसी प्रकार की सामान्य शादियां होनी चाहिए। शादी में दुल्हे की तरफ से पांच बाराती आएं वहीं दुल्हन की तरफ से भी पांच लोगों के सामने शादी हुई।

You might also like