हत्या के आरोपी का जमानत आवेदन खारिज

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । बीदासर के बहु चर्चित मुनेराम हत्याकांड में आरोपी का जमानत आवेदन स्थानीय एडीजे न्यायालय ने खारिज किया है। अपर लोक अभियोजक श्याम सुंदर खंडेलवाल ने बताया कि मुलजिम देवीसिंह पुत्र रामसिंह नि. ढढेरू को भी पुलिस ने मुलजिम मान कर जेल भिजवाया था। जिसका जमानत आवेदन ए डी जे कोर्ट में लगने पर न्यायाधीश महेन्द्र प्रताप भाटी ने करते हुए देवीसिंह का जमानत आवेदन पत्र खारिज कर दिया। अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक श्याम सुन्दर खण्डेलवाल एडवोकेट ने पैरवी की है।

You might also like