बजरंग सेन बने ओबीसी कांग्रेस के बीकानेर सह प्रभारी

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) के चेयरमैन डॉ. अनिल जयहिंद के निर्देशानुसार, राजस्थान प्रदेश ओबीसी कांग्रेस के चेयरमैन हरसहाय यादव ने सुजानगढ़ के कांग्रेस नेता बजरंग सेन को बीकानेर शहर का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। बजरंग सेन इस नियुक्ति पर अनिल जयहिंद, हरसहाय यादव एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त कया है। सेन को वार्ड एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निर्देशित किया गया है। बजरंग सेन ने कहा है कि मैं शीर्ष नेतृत्व को पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि सह प्रभारी की जिम्मेदारी निभाते हुए आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहूंगा और कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए अवंटित जिम्मेदारीका बखूबी निर्वहन करूंगा।

You might also like