अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । ऑपरेशन नकेल व एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्यवाही की है। प्रशिक्षु आरपीएस विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही के तहत एनडीपीएस एक्ट व आबकारी एक्ट में अवैध गांजा व अवैध शराब बरामद कर महिला मुल्जिमा सहित 2 को किया गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि 24 अप्रेल को उद्घोषित अपराधीए भगौड़ेए स्थाई वारटियोंए टॉप.10 सक्रिय वांछित अपराधियोंए ईनामी अपराधियोंए सम्पति सम्बन्धी अपराध करने वाले आदतन अपराधियोंए साधारणध् गम्भीर अपराधों में वांछित अपराधियोंए गिरफतारी वारन्टीए विगत 05 वर्षों में जिनके खिलाफ 03 या 03 से अधिक गम्भीर प्रकृति के मामले अपराध दर्ज हुए हैए एवं गैंग्स के सक्रिय सदस्यों को टारगेट करते हुये उनके रिहायशीध् संभावित ठहरने के स्थानों पर दबिश दी जाकर उनके विरुद्ध ज्यादा से ज्यादा का कार्यवाही हेतु एक दिवसीय विशेष अभियान एरिया डोमिनेशन चलाया गया। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमारए उप अधीक्षक दरजाराम बोस के निर्देशन में कोतवाली थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस विनोद कुमार के नेतृत्व में अलग.अलग 5 टीमें गठित की गयी। जिनमें कुल 30 अधिकारी व मुलाजमान सम्मिलित रहे। प्रथम टीम प्रभारी सब इंस्पेक्अर रामस्वरूप द्वारा संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी जाकर मुल्जिम अनील सांसी के कब्जे से अवैध गांजा 5 किलो 698 ग्रामए 16 बोतल बीयर व 15 पव्वे देशी शराब के बरामद कर गिरफतार किया धारा 8ध्20 एनडीपीएस एक्ट व 19ध्54 आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
इसी प्रकार द्वितीय टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर पप्पूराम द्वारा संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी जाकर महिला मुल्जिमा रूकमा के कब्जा से अवैध शराब अंग्रेजी व देशी विभिन्न ब्राण्ड़ के कुल 50 पव्वे जब्त कर गिरफतार किया आबकारी एक्ट में दर्ज किया गया। अन्य टीमों द्वारा कस्बा सुजानगढ़ में थाना इलाका के एचण्एसण् चालान सुदा अपराधियों को चैक किया गयाए वाछित भगौड़ों एवं स्थायी वारण्टीयों के संभावित स्थानों पर दबिश दी जाकर तलाश की गयी। कार्यवाही कने वाली टीम में एएसआई नरेन्द्र कुमारए एएसआई जगदीश कुमार भी शामिल रहे। आपको बता दें कि पुलिस थाना सुजानगढ़ टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक माह में एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 कार्यवाही तथा आबकारी एक्ट के तहत 7 कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किये गये हैं।