दुष्कर्म के मामले में निरुद्ध बाल अपचारी को भेजा सम्प्रेषण गृह

चूरू,(पीयूष शर्मा)20 मई। किशोर न्याय बोर्ड ने दुष्कर्म के मामले में निरुद्ध एक बाल अपचारी को आगामी एक जून तक बाल सम्प्रेषण गृह भिजवा दिया।
पुलिस के मुताबिक सरदारशहर थाना क्षेत्र के गांव रामसीसर भेड़वालिया में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में 17 वर्षीय नाबालिग को निरुद्ध किया गया था। बाल कल्याण अधिकारी एएसआई पृथ्वीराज ने नाबालिग की कोविड-19 जांच करवा कर उसे किशोर न्याय बोर्ड सदस्य एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति रामसरा के समक्ष पेश किया। प्रजापति ने पत्रावली का अवलोकन कर किशोर को आगामी एक जून तक बाल सम्प्रेषण गृह चूरू भिजवाने के आदेश दे दिए।

You might also like