बारिश होने से लोगों को मिली गर्मी से राहत

कई जगह गिरे पोल

सादुलपुर,(राजेश राजपूत)29 मई। गत दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के दौरान शुक्रवार शाम को तेज हवाओं के कारण धूल भरी आंधी चलने से मौसम सुहाना बन गया तथा लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत पोल टूटने एवं बारिश के साथ ओले गिरने के भी समाचार मिले हैं। कई गांवों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई तथा ओले गिरे तथा खेतों में बने छप्पर उड़ गए।

वहीं धूल भरी आंधी के कारण गांव विराट व अन्य क्षेत्रों में विद्युत पोल टूट गए जिसके कारण कई गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता पवन कुमार ने बताया कि धूल भरी आंधी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत पोल टूटने के समाचार मिले हैं तथा निगम विद्युत आपूर्ति के लिए प्रयासरत है।

You might also like