बाजार खोलने को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
सादुलपुर,(राजेश राजपूत)19 मई। कोरोना वायरस संकट के चलते चौथे लॉक डाउन के अन्तर्गत संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उपखण्ड अधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपकर बाजार खोलने के लिए सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक अनुमति प्रदान करने की मांग की हैै। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन मोहता ने बताया कि ज्ञापन में लॉक डाउन की पालना के साथ-साथ गाइडलाइन में शामिल हर प्रकार की दुकानों के बाजारों को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक खोलने की मांग की है।
धर्मेन्द्र महला, मोहम्मद बिलाल, सांवरमल, मनोज कुमार, पवन कुमार, अजय कुमार, प्रदीप बंसल सहित दर्जनों व्यापारियों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर प्रशासन को अपनी राय से अवगत करवाकर कार्रवाई की मांग की है।