करीब डेढ़ माह बाद खुले बाजार में उमड़ी भीड़

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)4 मई। करीब डेढ़ माह पश्चात 4 मई को प्रथम दिन खुले बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़़ पड़ी। भीड़ ने सोशल डिस्टेंश की पालना न करते हुए लोकडाऊन की खुले आम धज्जियां उड़ाई। वहीं बाजार खुलने के साथ ही लोगों में खरीददारी की होड़ मच गई व बाजार में बे-फालतु लोगों का आवागमन भी देखने के लिए बढ़ गया। दूसरी और पूजा मार्केट में सडक़ की चौड़ाई 20 फुट कम होने से प्रशासन द्वारा एक साईड खुलने का आदेश हुआ था, लेकिन दुकानदारों ने गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए दोनों साईड से मार्केट खोल लिये, प्रशासन को सूचना मिलने पर उपखण्ड अधिकारी गौरव सैनी पुलिस जाब्ते के साथ बाजारों में निकले। भीड़ को देखते हुए उन्होंने इकतरफा दुकान खोलने की बात कही तथा दुकान के बाहर रखे सामान को अन्दर रखने की नसीहत दी। एसडीएम गौरव सैनी ने दुकानदारों को सोमवार, मंगलवार, बुधवार एक तरफ की दुकान खोलने तथा गुरूवार, शुक्रवार व शनिवार को दूसरी तरफ दुकान खोलने के निर्देश दिए। वहीं सोशल डिस्टेंस की पालना करने व मास्क लगाये रखने, सैनेटाईजर व साबुन रखने के निर्देश दिए। दूसरी ओर शहर के मुख्य बाजारों में भीड़ इस कदर उमड़ी की सोशल डिस्टेंश व सरकार की गाइडलाईन की पालना की धज्जियां उड़ती दिखी जिस पर पुलिस ने दुपहिया वाहनों के उपर लाठियां बांधने का भी प्रयास करना पड़ा। आज खुले बाजार में व्यापारियों, आमजन, राहगीर एवं वाहन चालकों पर प्रशासन की नसीहत का कोई असर दिखायी नहीं दिया।

You might also like