बेजुबान परिंदो के लिए लगाए परिण्डे

श्रीमाधोपुर,(महेन्द्र खडोलिया)25 मई। ग्राम पृथ्वीपुरा में सोमवार को युवा उपभोक्ता कांग्रेस राजस्थान के प्रदेश महासचिव मनीष पारीक और पारीक यूथ क्लब के सदस्यों ने खाली टिनों से बेजुबान परिंदो के लिये दाना पानी के पात्र सोशल डिस्टेंश का पालन करते हुए बनाये। वहीं गांव के वार्ड नं 10 में लगाये और इनमें दाना-पानी डालने की जिम्मेदारी का प्रण लिया। क्लब के सदस्यों ने लॉक डाउन के दौरान बनाये इस पात्र में पानी के साथ दाना डालने की व्यवस्था की हैं।

इस दौरान मनीष पारीक, सुशील पारीक, धनराज पारीक, विजय पारीक, विनोद पारीक, विशाल पारीक, प्रिंस पारीक, रविशंकर पारीक, हरिशंकर पारीक, राधेश्याम पारीक, बजरंग पारीक, बाबूलाल पारीक आदि क्लब के सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर मनीष पारीक ने कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिये सभी से सोशल डिस्टेंश का पालन करने और बिना जरूरी कार्य के घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की।

You might also like