महिला समूह बैठक में घरेलू सीवरेज कनेक्शन के बताए गए लाभ
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न)। रतनगढ़ शहर में स्वच्छता में बेहतर बदलाव के लिए आरयूआइडीपी की ओर से ड्रनेज व सीवरेज परियोजना में जागरुकता के लिए बैठकों को दौर जारी है इसी क्रम में वार्ड संख्या 42 गणेश धोरा मेघवाल व भार्गव मोहल्ले में महिला समूह बैठक आयोजित की गई l बैठक में आरयूआइडीपी जन सहभागिता इकाई के प्रवीण सिंह राठौड़ व कविता स्वामी ने घरेलू सीवरेज कनेक्शन के लाभ एवं उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की घरेलू सीवरेज कनेक्शन आरयूआइडीपी की ओर से नि- शुल्क किया जा रहा इन कनेक्शनों में शौचालय, रसोई व स्नानघर को जोड़ा जायेगा घर वालो को स्नानघर व रसोई में जाली लगानी होगी। परियोजना के लाभ के बारे में जानकारी देते हुए बताया की कनेक्शन के बाद नालीयां सुखी व साफ रहेगी बिमारियों में कमी आयेगी शहर में स्वच्छता के लिए बेहत्तर बदलाव आयेगा।