मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर 25 को
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न)। रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्र्स्ट ,शंकरा आई हॉस्पिटल व जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में अभिभाषक संघ द्वारा 37 वा नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 25 मार्च बुधवार को माहेश्वरी भवन में होगा।
शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया मरीजों की नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का ऑपरेशन जयपुर ले जाकर किया जाएगा। शिविर में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं पूर्णता नि:शुल्क रहेगी। पंजीयन के लिए रोगी अपने आधार कार्ड की दो फोटो कॉपी साथ लावे।