भादर भामू बनें अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील अध्यक्ष , खीचड़ मंत्री
25 फरवरी को होगी किसान महापंचायत
ललित दाधीच
राजलदेसर (दैनिक नवयत्न ) । अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी की बैठक आयोजित की गई । बैठक में जिला पर्यवेक्षक जिला सचिव उमराव सारण एवं जिला संयुक्त सचिव रामनारायण रुलाणिया की मौजूदगी में सर्वसहमति से तहसील कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिला उपाध्यक्ष पद पर वर्तमान अध्यक्ष मदनलाल जाखड़ तथा जिला कार्यकारिणी में वर्तमान सचिव बिरजुराम के निर्वाचन से तहसील अध्यक्ष व सचिव पद रिक्त हो गए थे। इन रिक्त पदों पर आम सहमति से भादर भामू को तहसील अध्यक्ष एवं गोपीचंद खीचड़ को तहसील सचिव निर्वाचित किया गया। साथ ही संरक्षण मंडल में मदनलाल जाखड़ एवं खींवाराम ख्यालिया को शामिल किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष मदनलाल जाखड़, तहसील अध्यक्ष भादर भामू एवं सचिव गोपीचंद खीचड़ ने कहा कि किसान लंबे समय से गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। वर्ष 2017 से फसल बीमा क्लेम बिना कटौती के जारी करने, रेंडम प्रणाली से क्रॉप कटिंग करने, मनरेगा को पुनः बहाल करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी गारंटी देने, तथा बिजली-पानी की समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग को लेकर किसान आंदोलनरत हैं। इन्हीं मांगों को लेकर 25 फरवरी को महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे। बैठक में रणजीत खोथ, मनीष जाखड़, ओमप्रकाश तालनिया, लेखराज बलारा, रामकिसन भामू, विजयपाल कड़वासरा, संजय कड़वासरा, गिरधारी घिंटाला, हनुमान मुहाल, मांगीलाल सहू, नानूराम बीरड़ा, महेन्द्र मेघवाल, लेखराम सहू, रामदान चारण, गोरख सिंह राजपूत, मोहन जांगू, हड़मान सीलू, मनफूल भामू, मनोजी चारण, हेम खोत, रणजीत सेला, कालूराम नाई, छगन कालेर, जगदीश कूड़ी, राजू कालेर, लाल बिजारणियां, रामूनाथ सिद्ध, भागीरथ सिंह राठौड़ सहित अनेकों किसान नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।