पित्त की नली में कट से हो रहा था रिसाव, दूरबीन से सफल इलाज

संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। क्यामसर सुल्ताना निवासी गुमान सिंह को पित्त की थैली के पहले हुए ऑपरेशन के बाद पित्त का रिसाव होने की समस्या थी। चिकित्सकों के अनुसार ऑपरेशन के दौरान पित्त की नली में चोट लगने से यह समस्या हुई थी। इसके बाद मरीज ने ढूकिया हॉस्पिटल में गैस्ट्रो एवं लिवर विशेषज्ञ डॉ नवीन महला से परामर्श लिया। डॉ नवीन महला ने बताया कि मरीज की पित्त की नली में चोट के कारण रिसाव हो रहा था। इसका दूरबीन से ईआरसीपी प्रक्रिया के जरिए उपचार किया गया। पित्त की नली में तार डालकर आवश्यक उपचार किया गया, जिससे रिसाव नियंत्रित हो गया। उपचार मा योजना के तहत कैशलेस किया गया। गुमान सिंह अब स्वस्थ हैं। गुरुवार को वे फॉलोअप के लिए अस्पताल पहुंचे, जहां डॉ नवीन महला ने उनकी जांच की। मरीज ने उपचार के बाद स्वस्थ होने पर संतोष जताया। अस्पताल की डॉ मोनिका ढूकिया ने बताया कि अस्पताल में गैस्ट्रो एवं लिवर विशेषज्ञ के साथ न्यूरो सर्जन, यूरोलॉजिस्ट, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ, दूरबीन सर्जन तथा एमडी फिजिशियन एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में सोनोग्राफी और सीटी स्कैन की सुविधा भी है। मरीजों के लिए आरजीएचएस, ईसीएचएस, ईएसआईसी और मा योजना के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

You might also like