गोशाला में बन रहा कार्यालय भवन, व्यवस्थाएं होंगी व्यवस्थित

निसं
बुगाला (नवयत्न)। सुरभि गोशाला में सुविधाओं के विस्तार के लिए विकास कार्य जारी हैं। गोशाला परिसर में इन दिनों कार्यालय भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है। भवन बनने के बाद गोशाला के रिकॉर्ड, लेखा-जोखा, बैठकों और अन्य प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सुविधा होगी। मुंबई प्रवासी ठेकेदार शीशराम बुगालिया की ओर से भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। गोशाला प्रबंधन की ओर से निर्माण कार्य की प्रगति पर नजर रखी जा रही है। भवन बनने से गोशाला से जुड़े पदाधिकारियों और यहां आने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। गोशाला अध्यक्ष हीरानंद बुगालिया ने कहा कि आवश्यक भवन और सुविधाएं विकसित होने से गोसेवा से जुड़े कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा। कमेटी ने भवन निर्माण करवाने के लिए भामाशाह शीशराम बुगालिया का आभार जताया।

You might also like