भजनों में डूबा सौंथली, संत प्रकाश दास ने बांधा समां
निसं
बुगाला (नवयत्न) । गांव सौंथली में महाराज खेत्रपाल के जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में संत प्रकाश दास ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। “बिणजारी ए हंस-हंस बोल…” जैसे अनेक लोकप्रिय भजनों पर पूरा पंडाल भक्ति रस में सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया और भक्ति में झूमते नजर आए। संत प्रकाश दास की सुमधुर वाणी और भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।इस अवसर पर नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल भी कार्यक्रम में पहुंचे और संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक ने अपना कर्म गौ चिकित्सालय के लिए 51 हजार रुपए की सहयोग राशि भेंट की।इसके अलावा योद्धा ग्रुप व प्रमोद अग्रवाल द्वारा 11-11हजार रुपए का सहयोग दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट की गई थी तथा व्यवस्थाएं भी सुचारू रहीं। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार जताया।कार्यक्रम का आयोजन अमेरिका प्रवासी स्व नागरमल भार्गव के परिजनों द्वारा किया गया।