बिरला स्कूल के संगीत शिक्षक गोपाल कृष्ण शर्मा को मिला ‘कलागुरु सम्मान
अशोक राईका
झुंझुनूं (नवयत्न)। संस्कार भारती झुंझुनूं की ओर से स्काउट गाइड मुख्यालय परिसर में ‘कलागुरु सम्मान एवं सावन महोत्सवÓ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिरला स्कूल पिलानी के संगीत शिक्षक गोपाल कृष्ण शर्मा को ‘कलागुरु सम्मान-2026Ó से सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल, श्रीफल, अभिनंदन पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डाइट प्राचार्य सुमित्रा झाझड़िया थीं, जबकि अध्यक्षता शेखावाटी के साहित्यकार डॉ. रामकुमार घोटड़ राजगढ़ ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमावत, पूर्व बैंक अधिकारी एवं भामाशाह एमएन कुरैशी, हीरालाल भार्गव, नितिन अग्रवाल, गोविंद कुमावत, सीओ स्काउट महेश कलावत, दिलबाग सिंह, पूर्व प्राचार्य रुक्मणी सेकसरिया, रणजीत सिंह झाझड़िया एवं विमला कटारिया रहे। संस्था अध्यक्ष मधुसूदन खेतान एवं सचिव डॉ. अक्षय गोदारा के नेतृत्व में अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। सहायक अभियंता प्रेमबिहारी माथुर ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमावत, डाइट की वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. राजबाला ढाका, ज्योति शर्मा, डॉ. पूनम सिंघल एवं रविंद्र शेखावत ने शर्मा का सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष मधुसूदन खेतान ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार जताया। संचालन अनिल शास्त्री राजगढ़ ने किया।
भामाशाह ने स्काउट गाइड फंड में दिए 21 हजार
कार्यक्रम में पूर्व बैंक अधिकारी एवं भामाशाह एमएन कुरैशी राजगढ़ ने स्काउट गाइड फंड में 21 हजार रुपए सहयोग देने की घोषणा की। वहीं झुंझुनूं के भामाशाह नितिन अग्रवाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए।
गीत-संगीत और नृत्य ने बांधा समां
सावन महोत्सव में संतोष कुमार ने ‘है प्रीत जहां की रीत सदा…Ó, हीरालाल ने ‘दुल्हन पहन चली तीन रंग की चोली…Ó, डॉ. राजबाला ढाका ने ‘ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान…Ó, प्रेमबिहारी माथुर ने ‘झिलमिल सितारों का आंगन होगा…Ó, कौशल कुमारी एवं कैलाश सूर्या ने ‘चाल चंदा डागलिया पर…Ó तथा रविंद्र शेखावत एवं अनु कंवर ने ‘रिमझिम के गीत सावन गाए…Ó सहित गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया। दीप्ति काला एवं सेजल कुमारी ने क्रमश: ‘सावन आयो रेÓ और शिव तांडव पर एकल नृत्य प्रस्तुत किया। स्काउट गाइड की बहनों ने मोनिका कुमावत के नेतृत्व में राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत किया।