थानाधिकारी विश्नोई आत्महत्या प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग
एबीवीपी पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन
चूरू,(पीयूष शर्मा)24 मई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने जिला परिषद के सीईओं को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में लिखा गया कि सादुलपुर थाने के ईमानदार व दबंग थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई ने 22 मई की रात को आत्महत्या कर ली। किसी ईमानदार पुलिस अधिकारी की ओर से आत्महत्या किया जाना गंभीर चिंतनीय विषय है। थानाधिकारी की मृत्यु से सादुलपुर सहित जिले की जनता व पुलिस महकमे में असंतोष व्याप्त है। ऐसे में मामले की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष सीबीआई जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाए।
ज्ञापन पर परिषद के जिला प्रमुख डा. कौशल पूनिया, प्रांत सहमंत्री हरीश वर्मा, रजत शर्मा, डा. अमित सैनी, मुकुल सारस्वत व रवि सारस्वत आदि ने हस्ताक्षर किए।