दधीची समाज ने दिवंगत सीआई विश्नोई को दी श्रद्धाजंलि
सीबीआई जांच करवाने की मांग
राजलदेसर(कुंदन दाधीच)26 मई। महर्षी दधीची आश्रम में सोमवार देर सांय दधीची समाज की ओर से श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की गई। सभा में सीआई विष्णुदत्त विश्नोई को दो मिनट का मौन रखकर दुर्गादत्त दाधीच, कुंदन शर्मा, एडवोकेट कृष्णकांत, सत्यनारायण, मंगलचंद, देवकीनन्दन, सुरेन्द्र, उमाशंकर, कमल मास्टर, विजयशंकर, ललित, रामकिशन, रमेश, गोपाल दाधीच ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।
इससे पहले दुर्गादत्त दाधीच व कुंदन शर्मा ने सन् 16 जुलाई 2006 से 12 जून 2007 में यहां थाने में एसएचओं के पद पर कार्यरत्त रहते हुए विश्नोई द्वारा किए गए कार्यो को याद किया । दधीची समाज ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित कर सीआई विष्णुदत्त की आत्महत्या प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है ।